UNCATEGORIZED
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद की जयंती!

बाप/कविकान्त खत्री/चमकता राजस्थान
रामावि मण्डला खुर्द में बुधवार को स्वामी विवेकानंद की 159 वी जयंती मनाई गई। विद्यालय में इस जयंती पर कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए विभिन्न खेल कूद, सर्जनात्मक व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। खेल कूद में नेताचाल बदल, संख्या ज्ञान, फलो के राजा, रस्सा कशी, म्यूजिकल चैयर आदि मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रधान हुक्मीचंद पालीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद 400 विद्यार्थियों ने सामूहिकता में एक साथ सूर्य नमस्कार करके योग किया। सूर्य नमस्कार का दृश्य मनमोहक था। सूर्य नमस्कार के उपरांत म्यूजिकल चैयर, फास्ट ईटिंग जलेबी प्रतियोगिता हुई, जिसमे बच्चों ने भरपूर उत्साह से भाग लिया। इस युवा दिवस पर कक्षा एक से नवम की छात्राओं ने मेहंदी व रंगोली में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा सात ने बाजी मारी। वही मेहँदी प्रतियोगिता में हर कक्षा से एक एक छात्रा का चयन किया। स्वामी विवेकानंद जयंती पर विधार्थियों ने आशुभाषण व स्कैच, चित्रकला प्रतियोगिता में भी भाग लिया। चित्र कला में कक्षा 6 के प्रताप पंवार ने बाजी मारी। कक्षा आठ की छात्रा अरुणा पालीवाल ने आँग्ल भाष अंग्रेजी में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। छोटे बच्चों ने फलों के राजा व नेताचाल में भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हरदेव पालीवाल ने आध्यात्मिक गुरू विवेकानंद के अनसुने तथ्यों पर रोशनी डाली। राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक पालीवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद का अनुकरण करने की आवश्यकता है। जयंती पर विद्यालय स्टाफ अम्बा राम मेघवाल, शिव शंकर जायसवाल, शौकीन राम बेरा, महेंद्र मेघवाल, दिनेश प्रजापत, नरेंद्र मेघवाल ने स्वामी विवेकानंद के आदमकद तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके कोटि कोटि नमन किया। विद्यार्थियों ने उनके द्वारा दिए गए ध्येय वाक्य ‘उठो जागो तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त नहो ‘ को मन मे संकल्पित किया।इस करियर डे पर विद्यालय के विद्यार्थियों के कैरियर चुनने पर शिव शंकर जायसवाल ने कैरियर परामर्श दिया। कार्य क्रम के अंत मे सभी विजेताओं को पारितोषिक वितरण किया।