राजस्थान

बाप प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर!

भाजपा समर्थित निर्दलीय मोन कंवर भाटी बनी प्रधान!

भाजपा समर्थित निर्दलीय मोन कंवर भाटी बनी प्रधान, कांग्रेस प्रत्याशी पूनम कंवर को एक मत से किया पराजित, कांग्रेस के 5 सदस्यों ने की क्रॉस वोटिंग, भाजपा के टिकट पर ही वार्ड नंबर 4 से समिति सदस्य निर्वाचित हुई थी मोन कंवर, भाजपाइयों में खुशी की लहर, कांग्रेसी खेमा मायूस
बाप (कविकान्त खत्री)
कहते हैं इतिहास अपने आप को दोहराता है। यह कहावत सोमवार को यहां सम्पन्न हुए पंचायत समिति बाप के प्रधान चुनाव में चरितार्थ हुई। जहां पर तमाम राजनीतिक समीकरणों व गणित को झुठलाते हुए भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मोन कंवर भाटी ने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी पूनम कंवर को एक मत से हराकर प्रधान पद पर बाजी मार ली।

भाजपा समर्थित निर्दलीय मोन कंवर भाटी को 9 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पूनम कंवर को 8 मत हासिल हुए। रिटर्निंग अधिकारी व उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल ने बताया कि बाप प्रधान पद के लिए सोमवार सुबह 11 बजे नामांकन जमा होने प्रारंभ हुए। इस दौरान कांग्रेस से पूनम कंवर, वैशाली पालीवाल व सुशीला बिश्नोई ने नामांकन दाखिल किया तथा मोन कंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नाम वापसी से पहले कांग्रेस की वैशाली पालीवाल व सुशीला बिश्नोई ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस ने पूनम कंवर को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे प्रधान पद हेतु मतदान प्रारंभ हुआ। सबसे पहले भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मोन कंवर भाटी, भाजपा के पंचायत समिति सदस्य हरि माडपुरा, रामकुमार सियाग, गुमानाराम मेघवाल ने अपना मत डाला। इसके बाद कांग्रेस की पंचायत समिति सदस्य वैशाली पालीवाल व सुशीला बिश्नोई ने मतदान किया। इसके पश्चात कमला विश्नोई व रामेश्वर लाल ने मतदान किया। इसके बाद लतीबो ने मतदान किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी पूनम कंवर, इस्लाम, भंवरी देवी, एमणी, बिदामी, दीपा, नखताराम भील व आसुराम ने मतदान किया। सभी 17 निर्वाचित सदस्यों के मतदान करने के पश्चात भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना के बाद मोन कंवर भाटी को 9 व कांग्रेस प्रत्याशी पूनम कंवर को 8 मत मिले। रिटर्निंग अधिकारी देवल ने मोन कंवर को प्रधान निर्वाचित करने की घोषणा की। इस मौके विकास अधिकारी प्रदीप कुमार छंगाणी, नायब तहसीलदार हुक्मीचंद तंवर, बाप सीआई देरावरसिंह भाटी, कांस्टेबल दुर्ग सिंह चावड़ा सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे।
कांग्रेस के 5 सदस्यों ने की क्रॉस वोटिंग – बाप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस के 5 निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। आपको बता दें कि पंचायत समिति बाप में कुल 17 वार्ड हैं। इसमें से 12 पर कांग्रेस, 4 पर भाजपा व एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। सोमवार को संपन्न हुए बाप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूनम कंवर को 8 मत प्राप्त हुए। इनमें भी एक मत निर्दलीय प्रत्याशी का बताया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के 5 सदस्यों ने इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की। आपको बता दें कि पंचायत समिति बाप के प्रधान चुनाव का यह इतिहास रहा है कि यहां पर पूर्व में भी कांग्रेस के सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग कर अपनी ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को हराया था। करीब 10 वर्ष पूर्व हुए बाप प्रधान के चुनाव में भी कांग्रेस के बागी महरुम हाजी नसरुद्दीन ने निर्दलीय चुनाव लड़ कर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी कुंभ सिंह पातावत को एक मत से हराकर प्रधान चुनाव जीता था। उस समय भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इससे पूर्व भी कांग्रेस के ज्यादा समिति सदस्य होने के बावजूद भाजपा की सुगनी देवी विश्नोई क्रॉस वोटिंग के कारण प्रधान बनी थी।
मोन कंवर के प्रधान बनने पर जताई खुशी – फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई, भाजपा के चुनाव प्रभारी गुमान सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट रतन सिंह धोलिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मगसिंह भाटी, किशनलाल पालीवाल, सीमाजन कल्याण समिति फलोदी जिला अध्यक्ष सांगसिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष अखेराज खत्री, भाजयुमो मण्डल बाप अध्यक्ष मदनसिंह बावड़ी, सेठ तनसुख खत्री, सेठ भँवरलाल राठी सांवरागांव, ग्राम विकास समिति टेपु के अध्यक्ष एडवोकेट प्रतापसिंह टेपू, भाजपा मंडल बाप अध्यक्ष हरि माडपुरा, जांबा मंडल अध्यक्ष स्वामी बालकृष्ण, भाजपा युवा नेता संजय गोदारा, चंपालाल राइका, पुखराज दर्जी, सरपंच किरण मेघवाल, डॉक्टर मदन गोदारा, भारतीय किसान संघ जिला मंत्री हनुमान अमराणी, पंचायत समिति सदस्य रामकुमार सियाग, गुमाना राम मेघवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरलीधर दर्जी, प्रेमाराम फुलानी, सिया राम बिश्नोई, गेम्बरसिंह बारू, प्रताप सिंह खिरवा, सुरेश खत्री, महेन्द्र खत्री, कवराज सिंह बारू, सूबेदार टीकूराम भील, किशोर सिंह धोलिया, किशन सिंह बारू, एडवोकेट वीरेन्द्रसिंह खेतुसर, भोम सिंह खेतूसर, विजय कुमावत, मांगीलाल पालीवाल, किसान संघ बाप तहसील उपाध्यक्ष हासम खान, ठेकेदार मोहन राम सारण, मोती राजा पालीवाल, सुरेश खत्री, नरेंद्र सिंह, दिनेश जालानी, लाधूराम सारण, आईदान सिंह भाटी, राजीव हरिपुरा, बुद्धा राम सियाग, पप्सा झडासर, महीराम सियाग, मोहनसिंह उदट, जेठूसिंह धोलिया, आईदान कुमावत, अशोक सियाग, विष्णु सियाग, बीरबलराम सारण, सत्यनारायण खत्री, सुरजानाराम नेवा, रवि पालीवाल, खींवसिंह, भोपाल सिंह धोलिया, भँवरसिंह टेपु, सुजान सिंह, शिव रतन सिंह, भैरू सिंह, तनेरावसिंह, ज्ञान सिंह, मालम सिंह, उपसरपंच माधु सिंह, तन्नेरावसिंह बारू आदि ने मोन कंवर के प्रधान बनने पर खुशी जाहिर की।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close