खेल जगत
सुख सेवा संस्थान ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस!
शारीरिक व मानसिक स्थिति मजबूत करने के लिए खेल आवश्यक है-अध्यक्ष गफ्फार पठान

चित्तौड़गढ़,(अमित कुमार चेचानी/छोटू)
दिनांक 29 अगस्त हर वर्ष मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
नशा मुक्ति मुहिम व रोकथाम में जिले की अग्रणी संस्था सुख सेवा संस्थान में दिनांक 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया।
संस्थान ने आज आउटडोर गेम जैसे वॉलीबॉल, क्रिकेट, हॉकी इत्यादि ईलाजरत मरीजों ने खेल कर राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया। संस्थान अध्यक्ष गफ्फार पठान ने बताया कि खेल भी हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है और नशेबाज को शारीरिक व मानसिक स्थिति मजबूत करने के लिए खेल आवश्यक है। इस अवसर पर संस्थान के फिरोज खान, चैन सिंह भाटी, हिम्मत सिंह, दीपक पूरी, प्रकाश शर्मा, आकीब मेनन आदि का योगदान रहा। प्रशिक्षक चैन सिंह भाटी ने बताया कि खेल भी नशेबाज की मनोस्थिति को बदलने में सहायक होते हैं।